दरिहट में भव्य हो रहा है चैती छठ महापर्व का आयोजन।
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 21, 2026
- 15 views
चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का आज नहाय खाय व कल खरना
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास। चार दिवसीय चैती छठ महापर्व को लेकर डेहरी प्रखंड के दरिहट स्थित राम जानकी मंदिर बाबा सुरदास कि कुटिया पर बने छठ घाट कि साफ सफाई व स्वच्छ पानी कि भराई कार्य जोरों है। प्रतिदिन गांव के दर्जनों छोटे - बड़े बच्चे व युवा छठ घाट कि सफाई को लेकर कार्यरत हैं। वहीं आयोजक भुअर सिंह ने बताया कि मुखिया शारदा कुंवर के सौजन्य से छठ घाट का निर्माण कराया गया था। उस समय से चैती छठ महापर्व का आयोजन होता रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार चैती छठ महापर्व का शुभारंभ दिनांक 22 को नहाय खाय , 23 को खरना , 24 को अस्ताचलगामी भगवान सुर्य को अर्ध्य व 25 को उदीयमान भगवान सुर्य को अर्ध्य देने के साथ चार दिन छठ महापर्व कि समापन होगा। उन्होंने बताया कि जैसे ही चैती छठ महापर्व आता है गांव के बच्चों में उत्साह भर जाता है और एक सप्ताह पूर्व से ही साफ सफाई में जुट जाते हैं। इस पर्व को देखने के लिए गांव सहित अगल बगल के गांव से भी श्रद्धालु जुट जाते हैं। इस मौके भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है । दर्जनों कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं। इस बार भी भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें भोजपुरी गायक रंजन रसिला, उत्तम राज, लवली गुप्ता व सीमा गुप्ता का आगमन हो रहा है। वहीं मंच संचालन अनिल विश्वास करेंगे। घाट कि साफ सफाई से लेकर आकर्षण लाइट व साउंड लगाने में जाफर अंसारी , बाबूजान, सुनील कुमार, महाराजा शर्मा, सलीम हुसैन , अनीष शर्मा, निरज कुमार, सोनू कुमार, भोला राम, संदीप पासवान आदी का काफी योगदान रहा।


रिपोर्टर