सजेगा आध्यात्मिक दरबार श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ, मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 23, 2026
- 2 views
जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:- कैमूर जिले के कुदरा थाना अंतर्गत ग्राम केवढ़ी में 20 मार्च से आध्यात्मिक उत्सव का शंखनाद हो गया है। यहाँ सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सह श्री दुर्गा जी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर केवढ़ी ग्रामवासियों और समस्त क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 20 मार्च (शुक्रवार) को भव्य जल शोभायात्रा (कलश यात्रा) के साथ हुआ। चैत्र शुक्ल पक्ष द्वितीया के पावन अवसर पर श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ पवित्र नदियों से जल भरकर लाएं--। इसके अगले दिन, 21 मार्च को देवताओं के आवाहन के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के निमित्त शास्त्रों के अनुसार विभिन्न 'अधिवास' संपन्न किए जाएंगे। 24 मार्च को अन्नाधिवास एवं अन्य संस्कार, 25 मार्च को महास्नान, नगर भ्रमण एवं शय्याधिवास, 26 मार्च (गुरुवार) को देवी जी का प्रतिष्ठा दर्शन एवं भव्य महाआरती एवं 27 मार्च (शुक्रवार) को यज्ञ की पूर्णाहुति, कथा समापन एवं विशाल भंडारा (प्रसाद वितरण) का आयोजन किया गया। यज्ञ के यज्ञाचार्य एवं कथा व्यास पं० अर्जुन कृष्णा द्विवेदी जी महाराज के सान्निध्य में श्रद्धालु भक्ति रस का आनंद प्रतिदिन लेते हैं--
। मुख्य यजमान के रूप में अस्तोरना कुवर पूजा-अर्चना संपन्न करेंगी। आयोजन समिति ने बताया कि पूजन का समय प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से होगा, वहीं श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण श्रद्धालु सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक कर सकेंगे।
इस आयोजन को सफल बनाने में उदय प्रताप तिवारी, देवेन्द्र कुमार तिवारी, रविशंकर तिवारी, अशोक तिवारी, वीरेन्द्र तिवारी समेत समस्त तिवारी परिवार, समाज सेवक संजय सिंह सहित केवढ़ी के ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। जलभरी शोभा कलश यात्रा के शुभ अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी रहे सम्मिलित। आयोजकों ने बताया कि यह मंदिर आध्यात्मिक ज्ञान हेतु सभी के लिए है, क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों को इस पुण्य कार्य में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया गया है।


रिपोर्टर