एक वारंटी अभियुक्त को बरसठी पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर (बरसठी)। अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बरसठी श्री जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई संपन्न हुई। माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी चतुर्थ, जौनपुर द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में थाना बरसठी में पंजीकृत मुकदमा संख्या 46/21, धारा 323, 504, 506, 452 भादवि (स्टेट बनाम श्रीनाथ यादव) से संबंधित अभियुक्त श्रीनाथ यादव पुत्र स्व० भूल्लन राम यादव निवासी ग्राम गहली कठार, थाना बरसठी, जौनपुर उम्र लगभग 45 वर्ष को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय जौनपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में उ0नि0 अनिल कुमार वर्मा, हे0का0 अखिलेश यादव एवं का0 शेरबहादुर यादव थाना बरसठी जौनपुर की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट