सरस्वती शिशु मंदिर में दुसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम


ब्यूरो चीफ अनिल कुमार सिंह 


भोजपुर। सरस्वती शिशु मंदिर अगिआंव बाजार के प्रांगण में आयोजित त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला के द्वितीय दिवस का शुभारंभ कोषाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, विभाग प्रमुख श्री लालबाबु प्रसाद, संकुल प्रमुख श्री प्रकाश चंद्र राय एवं आज अखबार के पत्रकार श्री अनिल कुमार सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही वातावरण भक्तिमय एवं प्रेरणादायक बन गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी आचार्यगणों ने एकाग्रचित्त होकर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके पश्चात विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें शिक्षा की नवीन पद्धतियों, संस्कारयुक्त शिक्षा, तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए शिक्षण को अधिक प्रभावी एवं रोचक बनाने के उपाय बताए।

द्वितीय दिवस के इस सत्र में आचार्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा अपने विचारों एवं सुझावों से कार्यशाला को सफल बनाया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ द्वितीय दिवस का कार्यक्रम का समापन हुआ। यह कार्यशाला सभी आचार्यों के लिए अत्यंत लाभदायक एवं प्रेरणास्पद सिद्ध हुई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट