महात्मा फुले मेडिकल कॉलेज में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं सम्मान समारोह आयोजित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 30, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी रोहतास।महात्मा फुले मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल,जगरोपन नगर बुध मार्ग, मुरादाबाद उचितपुर सासाराम रोहतास में 28 मार्च से 30 मार्च तक तीन दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसे “मानव कल्याण महायज्ञ” का नाम दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ निर्मल कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने जमीन दानदाताओं एवं मेडिकल कॉलेज के सहयोगियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेडिकल कॉलेज भविष्य में एक विशाल संस्थान के रूप में विकसित होगा। उन्होंने नि:शुल्क आंख जांच एवं दवा वितरण को सराहनीय पहल बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाहा ने की, जबकि स्वागत भाषण सचिव कामेश्वर सिंह ने दिया।
इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें निर्भय कुमार सिंह, जगरोपन सिंह, टेंगर पासवान, दीनानाथ साहब, राजेश्वर सिंह, विपिन बिहारी सिंह, डॉ रामेश्वर सिंह, रामलाल सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह, मिथिलेश सिंह, रामावतार साह एवं शांति देवी सहित कई अन्य लोग शामिल हुए।
इसके अलावा शिवकुमार सिंह, बाबू चंद्र सिंह, विनय कुमार सिंह, दिनेश्वर तिवारी, राजदेव कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, रतन कुशवाहा, देवनी कुशवाहा एवं अमरदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान मरीजों की नि:शुल्क जांच, विशेषकर आंखों की जांच, तथा दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में महात्मा फुले मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिवार की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
यह आयोजन क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।


रिपोर्टर