गैस की किल्लतो से नाराज लोगो ने की सड़क जाम, यातायात रहा बाधित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 30, 2026
- 31 views
रोहतास। गैस की हो रही किल्लत को लेकर आम जनमानस झेल रही है वही जिले के वरीय पदाधिकारी द्वारा आम जनों को यह संतावना दिया जा रहा है कि जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है लेकिन गैस नहीं मिलने के बाद लोग नाराज हो सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए है।
कोचस मे रसोई गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं ने गांधी चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 319 को कई घंटो तक जाम रखा। जिससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गैस की आपूर्ति बाधित है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही पदाधिकारीयो के सूझबूझ से लोगो को समझा बुझा कर जाम को छुड़वाया गया और यातायात बहाल कराया गया।


रिपोर्टर