भगीना ने मामा को मारी गोली मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 01, 2026
- 2 views
रोहतास।जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के पड़ुरी गांव में बुधवार सुबह करीब नौ बजे एक सनसनीखेज वारदात में दो भांजों ने अपने सगे मामा की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक बैजनाथ सिंह (55 वर्ष) अपने पुत्र के साथ चाय-पान के लिए घर से निकले थे, तभी काले रंग की एक्सयूवी 300 से पहुंचे भांजे गोपाल राय और रंजीत मउआर ने उन्हें नजदीक से गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ बिक्रमगंज सिंधु शेखर सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है।
मृतक के पुत्र सतीश कुमार ने बताया कि बच्चों के विवाद के साथ-साथ जमीन को लेकर पहले से तनाव था और आरोपियों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी।


रिपोर्टर