बरसठी ब्लॉक शिक्षक संघ का पुनर्गठन, संतोष सिंह अध्यक्ष व बेचनलाल मंत्री चुने गए
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Apr 02, 2026
- 161 views
टीईटी अनिवार्यता के मुद्दे पर शिक्षकों से सीधा संवाद, सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान
बरसठी (जौनपुर) । उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर बरसठी के प्रांगण में गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई बरसठी का पुनर्गठन संपन्न हुआ। इस दौरान शिक्षक संतोष सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष तथा बेचनलाल को मंत्री चुना गया। चुनाव प्रक्रिया जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अनुज सिंह, मड़ियाहूं ब्लॉक अध्यक्ष विशाल सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में संपन्न कराई गई।
पुनर्गठन में अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया, जिसमें श्री राम सिंह, श्रीपाल सिंह व अरुण कुमार द्विवेदी को संरक्षक, प्रमोद कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, सोमेंद्र त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं विनय कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मानिक चंद, राजबहादुर यादव, अतहर अली, डॉ. संदीप द्विवेदी व श्रीमती सरोज यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त मिथिलेश कुमार चौधरी, मनीष सिंह, सर्वेश कुमार उपाध्याय, जटा शंकर यादव, अजीज अहमद, दीपक कुमार सिंह, नृपेंद्र कुमार सिंह, रोहित सिंह, रामशंकर सिंह, लक्ष्मीशंकर यादव एवं श्रीमती मनोरमा देवी को संगठन मंत्री, सत्येंद्र कुमार को प्रचार मंत्री, यशवंत कुमार सिंह को संयुक्त मंत्री तथा प्रेमचंद यादव को ऑडिटर चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष अमित सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिले के पदाधिकारियों ने टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति के मुद्दे पर ब्लॉक के शिक्षकों से संवाद करते हुए चल रहे प्रयासों और संघर्ष की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सिंह एवं राकेश उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसी क्रम में विकास खंड बरसठी के सेवानिवृत्त शिक्षक राम सिंह, गिरधारी लाल एवं अरविंद गौतम का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। उपस्थित शिक्षकों ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम में दिनेश सिंह, सुरेंद्र पटेल, जयप्रकाश, रमेश कुमार, मनोज कुमार जायसवाल, लाल बहादुर यादव, अनंत कुमार चौरसिया, कृष्ण कुमार पटेल, सुनील कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, फूलचंद बिंद, मनोज कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, हरेंद्र यादव, ओपी अंबेडकर, इंद्रमणि पाल, अनुज त्रिपाठी, डॉ. विनय कुमार शुक्ला, शिव शंकर यादव, अजय कुमार सिंह, समाजसेवी जज सिंह अन्ना, प्रधानाचार्य मृत्युंजय शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।


रिपोर्टर