घरेलू गैस की किल्लत को लेकर धरना प्रदर्शन किया


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास। घरेलू रसोई गैस तथा पेट्रोल-डीजल की किल्ल्त एवं बिजली दरों की बढ़ोतरी को देखते हुए प्रदेश कॉंग्रेस के निर्देश पर प्रदेश के सभी प्रखंडों एवं नगरों में पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन का कार्यक्रम जिला मुख्यालय में किया गया। सासाराम नगर कॉंग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सासाराम नगर अध्यक्ष तौफीक अहमद मकरानी ने किया। प्रदर्शन कर रहे कॉंग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों, एलपीजी,बिजली दरों तथा उर्वरक रसायन यूरिया के भी दामों में वृद्धि कर देना आम-अवाम एवं किसानों के साथ धोखा है। घरेलू गैस की किल्ल्त निम्न तथा मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक बहुत बड़ी मुसीबत बन गयी है। रसोई से घरेलू गैस गायब है। महिलायें लकड़ी-गोइठा और कोयले के चूल्हे का उपयोग करने को विवश हैं। कॉंग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने अमेरिका और इजरायल से गलबहिया करके देश को आपातकाल जैसी स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। खाड़ी देशों से पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति नहीं होने से विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है,जिससे छोटे-मोटे कारोबारी तो प्रभावित हैं ही,बाजार की अर्थव्यवस्था भी चरमरा-सी गयी है। प्रदर्शनकारियों के साथ रहे नवनियुक्त जुझारू,कर्मठ एवं संघर्षशील जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाण्डेय ने नगरवासियों से अपील किया कि कॉंग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों का समर्थन कर देशहित में जननायक राहुल गाँधी के हाथों को मजबूत करें और आने वाले समय में पूँजीपतियों की मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट