रेस्टोरेंट में छापा दो दर्जन युवकों युवतियों की गिरफ्तारी


रोहतास। जिले के मलियाबाग प्रकाश रेस्टोरेंट में छापेमारी, दो दर्जन से अधिक युवक-युवतियां बरामद मलियाबाग स्थित प्रकाश रेस्टोरेंट में प्रशासन द्वारा छापेमारी किए जाने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान मौके से दो दर्जन से अधिक लड़के और लड़कियों को बरामद किया गया है।


सूत्रों के अनुसार, प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


फिलहाल, प्रशासन सभी बरामद लोगों से पूछताछ कर रहा है और पूरे मामले की जांच जारी है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट