नायब तहसीलदार ने विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के सूत्र


तलेन । मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयोजित “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्रेरणादायक संवाद सत्रों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शनिवार को नायब तहसीलदार मनोज शर्मा ने तलेन के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में  पहुंचकर  विद्यार्थियों से आत्मीय  संवाद कर उन्हें सफलता के मुल मंत्र बताए। नायब तहसीलदार ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन अनुशासन और सकारात्मक सोच को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कालखंड में  बच्चों को भविष्य में किस प्रकार से आप पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन में रहकर अपने जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं तथा सफल होने के लिए किस प्रकार से आपको अध्ययन करना है आदि संबंधी मार्गदर्शन दिया तथा कठिन विषय एवं टॉपिक को किस प्रकार से सरल बनाया जाए इसके लिए उन्होंने अनेक प्रकार के टिप्स एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट