तरियानी के बेलाही दुल्ला में आग का कहर- 7 घर राख, मवेशी जले
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 04, 2026
- 5 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर ---- जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र के बेलाही दुल्ला गांव में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस अग्निकांड में करीब सात घर जलकर पूरी तरह राख हो गए, जबकि तीन मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई। आग की इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई।फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सभी सात घर पूरी तरह जल चुके थे।
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में जमील अख्तर (पिता- जहूर), राघवेंद्र पासवान (पिता- बच्चु पासवान), अशोक पासवान (पिता- रामेश्वर पासवान), जहीर अंसारी (पिता- नईम अंसारी), मोहम्मद अख्तर (पिता- जहीर अंसारी), सिकंदर पासवान (पिता- रामवृक्ष पासवान), अरुण पासवान (पिता- रामेश्वर पासवान) और जागेश्वर पासवान (पिता- रामपाल पासवान) का घर पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गया।
कई लाख का संपत्ति खाक हो गया है। घटना के बाद सभी अग्निपीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से जल्द मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।


रिपोर्टर