उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का आगाज शुरू मेरठ मंडल से जी के शर्मा
- राजेश कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश विशेष संवाददाता
- Apr 06, 2026
- 33 views
UP: आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण मेरठ में श्री गुलशन नंदा जी प्रांतीय सलाहकार उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज कर्मचारी महासंघ के अध्यक्षता में मेरठ मंडल के सभी जिलों का बैठक / चुनाव संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जी के शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष उपस्थित रहे श्री शर्मा ने कहा यह सरकार कर्मचारियों को प्रति उदासीनता बरत रही है कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है पुरानी पेंशन ग्रेड पे 18, 1900, पुनरिचित वेतन, सातवां वेतन चिकित्सा अवकाश, कैशलेस व्यवस्था, स्मारक समिति के सीपीएफ खाता आदि तमाम मांगे शासन स्तर पर लंबित है जिसको लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त किया प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार एक माह के अंदर 20 सूत्री मांग पत्र के संबंध कोई निर्णय नहीं लेती है तो लखनऊ में घेरा डालो डेरा डालो के तहत बड़े पैमाने पर पूरे प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इकट्ठा होंगे प्रांतीय सलाहकार ने अलग-अलग जिलों के प्रतिनिधियों का नाम प्रस्ताव में रखा जो सर्वसम्मत से नामित किए गए जिला शाखा गौतम बुद्ध नगर मे कोई फेरबदल नहीं किया गया।
मेरठ जिले का संयोजक अजहर खान जल निगम ग्रामीण, आकाश शर्मा, मोहन को सहसंयोजक गाजियाबाद जिले का घनश्याम ठाकुर को संयोजक हापुड़ जिले से सुंदर कुमार आर्य को संयोजक बुलंदशहर से नवनीत को संयोजक चुनाव अधिकारी श्री शर्मा द्वारा नामित किया गया नामित पदाधिकारी से अपेक्षा की गई है कि एक माह के अंदर सभी जिला के समस्त विभागों का भ्रमण कर चुनाव द्वारा गठन कर प्रदेश को अवगत कराएंगे जिले के गठन के उपरांत नामित संयोजक सहसंयोजक पद स्वत समाप्त हो जाएंगे कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार धामा जिला उपाध्यक्ष गौतम बुध नगर अजाक खान मोहन बहादुर सिंह संजीव कुमार सनी विकास कुमार लीला जंग बहादुर नरेश कुमार साक्षी पिंटू राठी आज लोगों ने अपने विचार रखें और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया बैठक का संचालन मनोज कुमार जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर ने किया।


रिपोर्टर