लालगढ़ टोले पार कजरहां में गेहूं खरीद केंद्र का शानदार आगाज, ₹2585 MSP से किसानों के चेहरे खिले

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर-- जिला प्रखंड डुमरी कटरी पंचायत मकसूदपुर कररिया किसानों की खुशहाली और उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। लालगढ़ पार कजरहां टोले स्थित धारावैभव किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड (FPO) और भारतीय खाद्य निगम (FCI) के संयुक्त तत्वावधान में गेहूं खरीद कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ उद्घाटन

इस विशेष अवसर पर भारतीय खाद्य निगम (FCI) के उच्चाधिकारियों का जमावड़ा रहा, जिसमें जोनल हेड, DGM, AGM एवं एरिया हेड मुख्य रूप से मौजूद रहे। केंद्र प्रभारी अवनीश कुमार और अभिषेक कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का बुके और उपहार भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

MSP पर जोर: बिचौलियों से मिलेगी मुक्ति

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित किसान भाइयों को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं:

निर्धारित दर: भारत सरकार द्वारा तय किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2585 प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदारी की जा रही है।

सीधा लाभ: इस केंद्र का उद्देश्य छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों को सीधे लाभ पहुंचाना है, ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए बिचौलियों पर निर्भर न रहना पड़े।

कार्यक्रम में FPO के डायरेक्टर और मैनेजर सहित मकसूदपुर कररिया पंचायत के भारी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद थे। अधिकारियों ने अपील की है कि किसान अपनी उपज को साफ-सुथरा कर सीधे सरकारी केंद्र पर लाएं और सरकार द्वारा निर्धारित उचित मूल्य का लाभ उठाएं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट