भिवंडी में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

भिवंडी। भिवंडी शहर  पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक 31 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।जिसका शाहरुख अयूब खान (31) है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार 6 अप्रैल की शाम को जब पीड़िता सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी, तब शाहरुख ने उसके साथ छेड़छाड़ की और ऐसी हरकत की जिससे पीड़िता को शर्मिंदगी उठानी पड़ी। इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर भिवंडी शहर पुलिस ने शाहरुख के खिलाफ मामला दर्जकर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत शाहरुख को हिरासत में ले लिया और गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट