कुदरा में ट्रेन की चपेट में आई अज्ञात महिला की मौत, पहचान के प्रयास जारी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 07, 2026
- 2 views
जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:-- जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक रेल हादसे में अज्ञात महिला की मौत हो गई। यह घटना चिलबिली गजराढी फ्लाईओवर के नीचे स्थित चिलबिली अप मेन लाइन पर हुई, जहां महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों के अनुसार, महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि पहचान हो सके। कुदरा थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में महिला की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।


रिपोर्टर