श्री 108 श्रीराम चरितमानस नवाह परायण ज्ञान यज्ञ का कलश यात्रा से शंखनाद
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Apr 09, 2026
- 12 views
देवघर । जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र में दिनांक 09/04/2026 को श्री श्री 108 श्रीराम चरितमानस नवाह परायण ज्ञान यज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ मां मनसा मंदिर प्रांगण ग्राम -कुशमाहा,पंचायत -सरसा,थाना -जसीडीह,देवघर झारखंड -814142 से कलश यात्रा कार्यक्रम से की गई
जिसमें लगभग 501महिला एवं बालिकाओं ने कलश अपने माथे पर यज्ञ जजमान एवं महिलाएं लेकर कुशमाहा गांव होकर सरसा काली मंदिर प्रांगण में कलश में जल लेकर यज्ञशाला में कलश को रखा गया जहां से कल दिनांक 10/04/2026 से 18/04/2026 तक श्रीराम चरित मानस नवाह परायण ज्ञान यज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा चलेगा जिसमें चित्रकूट धाम से जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्च जी महाराज, जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री लक्षमणाचार्य जी महाराज विंध्याचल मिर्जापुर उत्तर प्रदेश, अंतरराष्ट्रीय मानस मुक्ता श्री राम कथा वाचिका श्रीमती यशुमति देवी जी , श्रीमति सिंधु सुता जी एवं विभिन्न स्थानों से कथा वाचक आएंगे जो हमारे समाज कल्याण के रास्ते बतलाएंगे इस ज्ञान यज्ञ का लाभ उठाने हेतु श्री राम कथा समिति कुशमाहा ने सभी से सहयोग की अपेक्षा करता है।


रिपोर्टर