सारंगपुर में विकास की तिहरी सौगात 1.76 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Apr 11, 2026
- 5 views
राजगढ़ । सारंगपुर क्षेत्र के ग्रामीण विकास को नई गति देते हुए प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी।यह कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने ग्राम पंचायत चाटक्या में सामुदायिक भवन, पेयजल टंकी, सीसी रोड एवं नाली निर्माण जैसे कार्यों का लोकार्पण कर 38 लाख 77 हजार रुपए की सौगात ग्रामवासियों को समर्पित की। उन्होंने कहा कि ये कार्य ग्रामीण जीवन को सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देंगे। इसके पश्चात ग्राम पंचायत टूटियाहेड़ी में सीसी रोड, पुलिया, नाली निर्माण एवं शमशान समतलीकरण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर लगभग 77 लाख रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इसके साथ ग्राम पंचायत निहाल में भी सामुदायिक भवन, शमशान बाउंड्रीवॉल, सीसी रोड, नाली एवं पेयजल टंकी निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर 60 लाख 79 हजार रुपए की सौगातें दी गईं।यहां ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है और “सशक्त गांव, समृद्ध प्रदेश” के संकल्प को साकार करना ही उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


रिपोर्टर