उप विकास आयुक्त (DDC) की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति ने किया पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 09, 2026
- 6 views
रोहतास । गुरुवार को जिला निरीक्षण समिति द्वारा पर्यवेक्षण गृह, रोहतास का नियमित त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण दल की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (DDC), रोहतास ने की। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संस्थान में रह रहे किशोरों के पुनर्वास, उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा करना था।
पंजीयों एवं संचिकाओं का सूक्ष्म निरीक्षण- जिला निरीक्षण समिति द्वारा निरीक्षण के दौरान ग्रेमेशन आधारित सभी पंजीयों यथा मास्टर रजिस्टर किशोर एवं कर्मियों का उपस्थिति पंजी गेट एंट्री पंजी आंतरिक सुरक्षा प्रहरी का प्रभार पंजी सुरक्षा बलों का ड्यूटी पणजी किशोर का इंडिविजुअल केस फाइल किशोरो का इंडिविजुअल मेडिकल फाइल, फर्स्ट एड बॉक्स एवं दवाओं की उपलब्धता आदि का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान मास्टर रजिस्टर के कुछ काॅलम पूर्ण रूप से भरा हुआ नहीं पाया गया जिस पर समिति के अध्यक्ष-सह- उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा अधीक्षक, पर्यवेक्षण गृह, रोहतास, गृहपिता एवं गृहमाता पर्यवेक्षण गृह, रोहतास का एक दिन का वेतन स्थगित कर स्पष्टीकरण की मांग करने हेतु सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, रोहतास को निदेशित किया गया।
आवास एवं स्वच्छता: समिति ने आवास परिसर, शयनकक्षों और शौचालयों की साफ-सफाई का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उप विकास आयुक्त ने गर्मियों के मौसम को देखते हुए पेयजल की सुचारू व्यवस्था और कूलर/पंखों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
भोजन की गुणवत्ता: निरीक्षण के दौरान रसोई घर की स्वच्छता और भोजन चार्ट (Menu) की जांच की गई। समिति ने किशोरों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया और निर्देश दिया कि पौष्टिक आहार में कोई कोताही न बरती जाए।
शिक्षा एवं कौशल विकास: संस्थान में चल रहे शैक्षणिक कार्यक्रमों और वोकेशनल ट्रेनिंग की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त महोदय ने जोर दिया कि किशोरों को कंप्यूटर शिक्षा और अन्य कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ा जाए ताकि वे भविष्य में मुख्यधारा में शामिल हो सकें तथा गृह में प्रतिनियुक्त एवं पदस्थापित सभी शिक्षकों को निर्देशित किया गया की वह गृह में निर्धारित दैनिक दिनचर्या के अनुसार समयबद्ध तरीके से सभी शैक्षणिक, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद की गतिविधियां अनिवार्य रूप से संपादित कराए।
स्वास्थ्य एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श: स्वास्थ्य पंजी की जांच करते हुए समिति ने चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति और दवाओं की उपलब्धता की जाॅच की। किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित काउंसलिंग (परामर्श) सत्र आयोजित करने पर विशेष बल दिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था: सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा प्रहरियों की तैनाती की समीक्षा की गई। सुरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
निरीक्षण के उपरांत उप विकास आयुक्त महोदय ने कहा कि "हमारा प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पर्यवेक्षण गृह में रह रहे किशोरों को एक सुधारात्मक और सुरक्षित वातावरण मिले। त्रैमासिक निरीक्षण के माध्यम से हम कमियों की पहचान कर उन्हें तत्काल दूर करते हैं ताकि इन किशोरों के सर्वांगीण विकास में कोई बाधा न आए।"
इस निरीक्षण के दौरान जिला निरीक्षण समिति के सदस्य डॉ मणिराज रंजन सिविल सर्जन रोहतास श्री रोहित रौशन, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला शिक्षा कार्यालय, रोहतास सुश्री विनीता कुमारी वरीय उपसमाहर्ता-सह-सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई, रोहतास , सुश्री श्वेता कुमारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), रोहतास, श्री तेजबली सिंह, सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड, रोहतास, डॉ राजीव रंजन, मनोचिकित्सक, सदर अस्पताल, सासाराम श्री विक्रमादित्य पाल, बाल संरक्षण पदाधिकारी, (संस्थागत) जिला बाल संरक्षण इकाई, रोहतास पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक एवं सभी कर्मीग
ण उपस्थित थे।


रिपोर्टर