सात दिवसीय एजुकेशन सप्ताह का शुभारंभ हुआ


रोहतास।गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के आई ई ई ई स्टूडेंट ब्रांच द्वारा आयोजित आई ई ई ई एजुकेशन सप्ताह 2026 के अंतर्गत सात दिवसीय स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ हुआ। इस कार्यक्रम के पहले दिन विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

दूसरे सत्र का उद्घाटन डॉ. पंकज दशोरे, डीन, फैकल्टी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग द्वारा स्वागत भाषण के साथ किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए आई ई ई ई की पहल को विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल, नवाचार और इंडस्ट्री-रेडीनेस को बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताया।

पहला विशेषज्ञ सत्र डॉ. शशांक दुबे, संस्थापक 4 मिनट्स क्लाउड एवं टेक्नोवेस्टर्स द्वारा “एथिकल हैकिंग” विषय पर आयोजित किया गया। उन्होंने साइबर सुरक्षा, एथिकल हैकिंग तकनीकों एवं इस क्षेत्र में करियर संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी तथा डिजिटल सुरक्षा में नैतिकता के महत्व को रेखांकित किया।

दूसरा सत्र डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा, प्रोफेसर, मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा “ए आई इन फिन टेक” विषय पर लिया गया। उन्होंने वित्तीय क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव, जैसे फ्रॉड डिटेक्शन, स्मार्ट बैंकिंग एवं फाइनेंशियल एनालिटिक्स पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को ए आई आधारित वित्तीय क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

दोनों सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं इंटरैक्टिव रहे, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर और चर्चा के माध्यम से सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन आई ई ई ई स्टूडेंट ब्रांच काउंसलर सुश्री वारिसा नुसरत के कुशल समन्वय में संपन्न हुआ।

अंत में, डॉ. एस. चाइना वेंकटेश्वरलु द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, विश्वविद्यालय प्रशासन, आयोजन समिति एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए पहले दिन को सफल बनाने के लिए सभी को बधाई दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट