ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार महिला सहित तीन की मौत


मृतक में 2 वर्षीय नन्ही बच्ची भी शामिल


रोहतास। सासाराम नगर थानाक्षेत्र के बढ़ईया बाग के समीप आज अहले सुबह एक बाइक पर सवार तीन लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत। मृतकों में एक महिला और नन्ही बच्ची भी शामिल। 30 वर्षीय परमानन्द,25 वर्षीय खुशबू देवी तथा 2 वर्षीय काव्या काव्या ने अपनी जान गँवायी। सभी सासाराम से अपनी दादी-माँ के श्राद्धकर्म में शामिल होने कोचस थानाक्षेत्र के मैनपुरा गाँव जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गये। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट