आरपीएफ़ सासाराम और क्राइम ब्रांच डीडीयू द्वारा 02 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 12, 2026
- 5 views
रोहतास। रविवार को वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त डीडीयू के मार्गदर्शन में रे0सु0ब0 पोस्ट सासाराम प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार तथा क्राइम ब्रांच निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल/डीडीयू अर्जुन कुमार यादव के नेतृत्व में गठित TOPB टीम उप निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह राणावत साथ प्रधान आरक्षी अभिषेक कुमार यादव तथा आरक्षी बबलेश कुमार मीणा सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सासाराम तथा प्रधान आरक्षी नागेन्द्र कुमार सिंह व आरक्षी भीम कुमार दोनों अपराध आसूचना शाखा/ रेलवे सुरक्षा बल /डीडीयू सभी मिलकर वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार ट्रेनों में अपराध नियंत्रण, अवैध शराब तस्करी,अपराधी गतिविधि की निगरानी एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु सासाराम रेलवे स्टेशन से अपराधिक निगरानी करते हुए गाड़ी संख्या 15137 अप (बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस) से कुदरा स्टेशन गए तथा कुदरा स्टेशन से गाड़ी संख्या 63296 डाउन (डीडीयू - गया मेमो पैसेंजर) में अपराधिक निगरानी व चेकिंग करते हुए वापस सासाराम आ रहे थे। उसी क्रम में दो व्यक्तियों को 02 अदद बैगों में अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया। जिनको मौके पर ही उन्हीं से खुलवाकर चेक करने पर उनके पास मौजूद 02 अदद बैगों में अंग्रेजी शराब 8pm फ्रूटी भरा हुआ पाया गया। बाद दोनों का नाम व पता पूछने पर दोनों व्यक्तियों ने अपना अपना नाम व पता क्रमशः 1. विशाल कुमार उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र बुधन पासवान निवासी ग्राम सकरी, वार्ड संख्या 09, थाना कुदरा, जिला कैमूर (बिहार), तथा 2. शिवम कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र प्रदीप राम निवासी ग्राम पड़री, थाना शिवसागर, जिला रोहतास (बिहार) बताया। बाद आगे पूछताछ में बताया कि बिहार में शराब बंदी होने के कारण उत्तर प्रदेश राज्य से शराब लाकर बिहार में लाकर उच्च दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं। बताया गया बाद दोनों व्यक्तियों को उनके अपराध से अवगत करा कर बैगों के साथ उक्त गाड़ी से सासाराम रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 04 पर पहुंचने पर उतारा गया। बाद दोनों से समक्ष गवाहन विधिवत बैगों को खुलवाकर चेक करने पर क्रमशः (1.) विशाल कुमार के कब्जे से बरामद 01 अदद काले रंग का बैग जिस पर इंग्लिश में BLACK CAFS लिखा हुआ में 91 पीस 8 PM Special Blend of scotch & Indian Grain whisky, सभी की धारिता-180 ML तथा शिवम कुमार पता उपरोक्त के कब्जे से बरामद 01 अदद ग्रे रंग का बैग जिस पर इंग्लिश में BLACK CAFS लिखा हुआ में 90 पीस 8 PM Special Blend of scotch & Indian Grain whisky, सभी की धारिता-180 ML , जो सभी उत्तर प्रदेश राज्य में बिक्री हेतु अंकित पाया गया। कुल 32.58 लीटर, अंग्रेजी शराब, जिसका अनुमानित मूल्य 23530/- रूपया है। बरामद किया गया। बाद मौके पर ही विडियोग्राफी करते हुऐ जप्ती सूची के नियमों का पालन करते हुऐ विधिवत तलाशी एवं जप्ती ज्ञाप व गिरफ्तारी ज्ञाप समय 06:56 बजे तैयार किया गया। बाद जप्त शराब व गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु मय कागजात उत्पाद थाना सासाराम को सुपुर्द किया गया जहां उत्पाद थाना सासाराम के द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धारा में मामला पंजीकृत किया गया।


रिपोर्टर