डेहरी में धूमधाम से मनी बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती,


संवाददाता पारसनाथ दुबे

 

डिहरी आनसोन रोहतास।डेहरी में भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों एवं राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। अंबेडकर चौक और अंबेडकर नगर स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। राजद नेता गुड्डू चंद्रवंशी ने माल्यार्पण के बाद कहा कि बाबा साहेब के विचार सामाजिक न्याय, समानता और सशक्तिकरण की दिशा में मार्गदर्शक हैं। उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर धनंजय सिंह, दीपक चंद्रवंशी, प्रमोद पासवान, अरविंद चंद्रवंशी, बबलू खान, मनीष चंद्रवंशी, सोनू चंद्रवंशी, राजेश चौधरी, पेड़ा चौधरी, सैफुल खान, परवेज आलम, सरफुद्दीन अंसारी, राजू प्रसाद, नरेंद्र रावत, भाजपा नेता कुंवर सिंह एवं डॉ. नवीन नटराजन सहित कई लोग उपस्थित रहे।वहीं जदयू नेता सह वरिष्ठ अधिवक्ता बैरिस्टर सिंह ने कहा कि 14 अप्रैल का दिन केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर एससी-एसटी संघ के शशांक शिव शेखर, डॉ. निर्मल कुशवाहा, मोहम्मद सोहेल, शशि कुमार, नीरज पासवान, दिनेश पासवान, आनंद सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

आरएसके पब्लिक स्कूल, बस्तीपुर में भी बाबा साहेब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। स्कूल के निदेशक आनंद सिंह समेत अन्य शिक्षकों और लोगों ने उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

एनीकट स्थित लखपतिया पार्क में पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह की अध्यक्षता में जयंती समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब मानवता, समानता और न्याय के प्रबल पक्षधर थे, जिनके विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में संजय गुप्ता, अमित गुप्ता, मुन्ना लाल कसेरा, दिनेश गुप्ता, भगवान प्रजापति, धीरज कुमार, नंद गोपाल यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इधर, मकराईन में संविधान बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भैया राम भारती के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान "जय भीम" के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शोभा यात्रा में अनिल दास, वार्ड पार्षद योगेंद्र प्रसाद, रामजी प्रसाद, रमेश सिंह, मुन्ना खान, डॉ. अशोक शर्मा, अरुण चौधरी, रामाशंकर राम, सोनी देवी, पूनम देवी, नेदलाल पासवान, ईश्वर चौधरी सहित कई लोग शामिल हुए। अंत में सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट