प्रेम नगर हाई स्कूल में जनगणना 2027 हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 14, 2026
- 108 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे।
डेहरी रोहतास।अकोढ़ीगोला प्रखंड अंतर्गत प्रेम नगर हाई स्कूल में भारत की आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड प्रशासन के निर्देशन में किया गया, जिसका उद्देश्य जनगणना कार्य को सुचारु, सटीक एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना है।
कार्यक्रम डॉ. रवि रंजन (प्रखंड विकास पदाधिकारी, अकोढ़ीगोला) के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कर्मियों को जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं, प्रक्रियाओं एवं तकनीकी बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी।प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य में संलग्न कर्मियों को डेटा संग्रहण, घर-घर सर्वेक्षण, डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति की सही और पूर्ण जानकारी दर्ज की जाए। डॉ. रवि रंजन ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आधार पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन किया जाता है। अतः सभी कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं जनगणना कार्य से जुड़े अन्य कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


रिपोर्टर