सूरज कुमार ने सीबीएसई 10वीं में उत्कृष्ट अंक लाकर भभुआ क्षेत्र के बीरभानपुर का नाम किया रौशन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 15, 2026
- 4 views
कैमूर:-- जिला के भभुआ प्रखंड के बीरभानपुर गांव के होनहार छात्र सूरज कुमार ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.2 शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहतर अंक प्राप्त किए हैं। बताते चलें कि वीरभानपुर गांव के संतोष सिंह पटेल एवं माता बबीता पटेल के पुत्र सूरज कुमार ने अपनी उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।सूरज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत को दिया है। सूरज के चाचा राकेश सिंह पटेल ने बताया कि सूरज पूरे दिन अनुशासन के साथ पढ़ाई की और समय का सही उपयोग किया, जिसके कारण यह सफलता हासिल हो पाई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सूरज की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सूरज आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।सूरज कुमार की पढ़ाई कैमूर जिले के हारमोनि इंटरनेशनल स्कूल से हुई है इस सफलता से उनके परिवार और गांव में भी खुशी का माहौल है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


रिपोर्टर