सरस्वती विद्या मंदिर तलेन की छात्रा ने प्रदेश मेरिट में बनाई जगह

तलेन । माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा का  परिणाम प्रतिवर्ष की तरह उत्कृष्ट रहा है।विद्यालय की छात्रा  पलक उमठ ने  प्रदेश मेरिट में जगह बनाई है। हाईस्कूल में पलक उमठ 98.00% (मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में दसवा स्थान) पायल उमठ 94.80%, देवराजसिंह सक्तावत 94.60% इसी प्रकार हायर सेकेंडरी में निकिता राजपूत 85.00%, दिव्यांशी विश्वकर्मा 79.40%,पृथ्वीराजसिंह शक्तावत 77.80 % हायर सेकेंडरी में 24 भैया बहिन प्रथम श्रेणी,04 द्वितीय श्रेणी।इसी प्रकार हाई स्कूल में 53 भैया बहिन प्रथम श्रेणी,12 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुये।भैया बहिनों की इस उपलब्धि पर संस्था प्राचार्य जुगल किशोर शर्मा,अध्यक्ष प्रमोदसिंह पंवार,व्यवस्थापक गौरीलाल यादव समिति परिवार व आचार्य परिवार ने सभी भैया बहिनों को शुभकामनाएं प्रेषित की व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मध्यप्रदेश की प्रावीण्य में सूची में दसवां स्थान प्राप्त कर बहिन ने संस्था,नगर व जिले का नाम प्रदेश मे रोशन किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट