सर्वोदय पब्लिक स्कूल का बोर्ड परीक्षा में दबदबा, दिव्या और आरती ने 97.2% अंकों के साथ किया टॉप

तलेन ।नसर्वोदय पब्लिक स्कूल ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। विद्यालय के कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर न केवल अपने संस्थान, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

10वीं में बेटियों ने गाड़े सफलता के झंडेकक्षा 10वीं के परिणामों में बालिकाओं ने बाजी मारी है। विद्यालय की छात्रा कु. दिव्या यादव और आरती लववंशी ने 97.2% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, कु. सुजाता कुशवाह 95.4% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इसके अतिरिक्त प्रीति लववंशी ने 94.8% और महिमा धनगर ने 94.4% अंक अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

12वीं विज्ञान संकाय में राज भैया अव्वल

कक्षा 12वीं (विज्ञान संकाय) में भी छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। छात्र राज भैया ने 95% अंकों के साथ स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। अन्य सफल विद्यार्थियों में मधु वर्मा (91%), विजय परमार (89%), दिशा तोमर (88%), रविना यादव (86%) और कुमकुम लववंशी (86%) शामिल रहे।

क्षेत्र में हर्ष की लहर

विद्यार्थियों की इस असाधारण उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। इस उपलब्धि पर नगर के गणमान्य नागरिकों और अभिभावकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट