डीएम एवं डीडीसी ने जनगणना को लेकर की बैठक


रोहतास ।जिले में कुल 4 लाख 60 हजार 345 कच्चे-पक्के मकानों की संख्या है, जिसमें शहरी-क्षेत्र में 69 हजार 951 है,जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 3 लाख 90 हजार 394 है। इन मकानों की स्व-गणना 17 अप्रैल से शुरू हो गयी। उक्त बातें जिले में चल रहे मकानों की स्व-गणना की जानकारी देते हुए जिला समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में आयोजित एक प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल से 01 मई तक मकानों की स्व-गणना शुरू है। इस गणना में कोई भी गृहस्वामी अपने मोबाइल से भारत की जनगणना-2027 के स्व-गणना हेतु निर्धारित पोर्टल पर जाकर अपना डाटा अपडेट कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे मकानों की संख्या का तीस प्रतिशत कम-से-कम लक्ष्य रखा गया है,जिससे कि 02 मई से 31 मई तक सरकारी प्रगणकों के जाने के दौरान गृहस्वामियों से उनके मकानों का अद्यतन रिपोर्ट मिल सके। यद्यपि कि इस अवधि के बीच स्वयं प्रगणक ही शेष बचे मकानों की गणना करेंगे। मकानों की गणना के बाद फिर मार्च-2027 से जनगणना का कार्य शुरू होगा। इस दौरान लोगों से प्रगणकों की मदद करने तथा मकानों की स्वगणना करने का अनुरोध जिलाधिकारी ने किया है,जिससे कि इस अभियान को सफल बनाया जा सके। प्रेसवार्ता में उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय ने भी कुछ इसी तरह की बातें कही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट