अंकित कुमार बने डॉक्टर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 17, 2026
- 26 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास। अनुमंडल के अकोढीगोला प्रखंड क्षेत्र के छोटे से गांव केशो बिगहा से निकलकर एक बेटे ने माता-पिता का सपना साकार कर दिया है। योगेंद्र सिंह के पुत्र अंकित कुमार ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर की उपाधि हासिल की है। गांव लौटने पर माता-पिता, सामाजिक कार्यकर्ताओं और रिश्तेदारों ने मिठाई खिलाकर अंकित कुमार को आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंकित कुमार का परिवार मध्यम वर्ग से आता है। उनके पिता योगेंद्र सिंह औरंगाबाद सदर अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर हैं, जबकि माता सुनीता देवी बी.एससी. नर्सिंग उत्तीर्ण हैं। माता-पिता ने बताया, हमारा सपना था कि बेटा डॉक्टर बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की सेवा करे। आज अंकित ने हमारा सपना पूरा कर दिया।
डॉ. अंकित कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही पूरी की। माता-पिता के सपनों को पूरा करने और ग्रामीणों की सेवा के जज्बे के साथ उन्होंने डॉक्टरी की राह चुनी। उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। उनका बैच 2020 का था और 2021 से 2026 तक के सत्र में उन्होंने पढ़ाई के साथ इंटर्नशिप भी पूरी की।
डॉ. अंकित ने आगे बताया कि उनका लक्ष्य एमएस (ऑर्थोपेडिक्स) करना है, ताकि वे हड्डी रोग के विशेषज्ञ बनकर गांव-देहात के मरीजों को बेहतर इलाज दे सकें। मौके पर मिठाई खिलाकर गोलू कुमार, विकास कुमार, रीता कुमारी बबिता कुमारी ने शुभकामना दी।


रिपोर्टर