आर.एस.के. पब्लिक स्कूल, बस्तीपुर का 10वीं सीबीएसई परिणाम शानदार –।


संवाददाता। 

पारस नाथ दुबे


डेहरी ओन सोन रोहतास । बस्तीपुर स्थित आर.एस.के. पब्लिक स्कूल का कक्षा 10वीं सीबीएसई (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार कुल 201 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिसमें शत-प्रतिशत (100%) सफलता प्राप्त हुई। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है।

विषयवार प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। सामाजिक विज्ञान में 35 विद्यार्थियों, विज्ञान में 21 विद्यार्थियों तथा अंग्रेजी में 25 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।

विद्यालय के मेधावी छात्रों में आयुष कुमार (90.20%), आरवी कुमारी (88.40%), करुणा राज (87.50%) एवं अंशुमान राज (85.90%) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सबका ध्यान आकर्षित किया। इन छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन को देते हुए बताया कि स्कूल का अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण उनकी सफलता का मुख्य आधार रहा। नियमित टेस्ट, विशेष कक्षाएं और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाया।

विद्यार्थियों ने विद्यालय के निदेशक आनंद सिंह एवं समस्त शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां प्राप्त शिक्षा और संस्कार उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेंगे।

विद्यालय के निदेशक श्री आनंद सिंह ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट