मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह: पूर्व उपप्रमुख राम सरण महंतों और विक्की कुमार ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर---- नगर परिषद शिवहर मुरारी चौक रामानुज कोचिंग सेंटर के प्रांगण में इंटरमीडिएट और मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथियों द्वारा हौसला अफजाई

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप डुमरी कटरी प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख राम सरन महंतों एवं समाज युवा पत्रकार अंकित कुमार क्लर्क विक्की कुमार उपस्थित हुए। अतिथियों ने संयुक्त रूप से सफल छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।

युवा पत्रकार अंकित कुमार उर्फ आकाश साहू उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की जरूरत है।

कोचिंग संचालक ने दी बधाई

रामानुज कोचिंग सेंटर के संचालक संतोष कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के प्रति हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि:

"आज इन बच्चों की मेहनत रंग लाई है। शिक्षक और छात्र के साझा प्रयास का ही परिणाम है कि आज हमारे संस्थान के बच्चे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।"

उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

उपस्थित लोग:

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मेधावियों का उत्साहवर्धन किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट