सिंगरौली बैंक डकैती का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 19, 2026
- 2 views
रोहतास।सिंगरौली के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई करोड़ों की सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वारदात के मास्टरमाइंड को बिहार के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन से दबोच लिया गया है।
डकैती के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर थी। मास्टरमाइंड कमलेश कुमार (निवासी नालंदा, बिहार) लूट के माल में से अपना हिस्सा लेकर पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस से भागने की फिराक में था। RPF की स्पेशल टीम ने घेराबंदी कर उसे स्टेशन पर ही धर दबोचा।
आरोपी के पास से रेलवे पुलिस ने लूट का काफी हिस्सा बरामद किया है जिसमें ₹15 लाख 72 हजार नगद और 61 ग्राम (कीमत करीब ₹9 लाख से अधिक) सोना बरामद किया गया.
क्या था पूरा मामला
बीते शुक्रवार को 5 हथियारबंद बदमाशों ने बैढ़न की बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में फिल्मी अंदाज में धावा बोला था। महज 20 मिनट के भीतर बदमाशों ने कट्टे की नोक पर करीब ₹15 करोड़ का सोना और ₹20 लाख नगद लूटे, बैंक मैनेजर के साथ मारपीट की और हवाई फायर कर दहशत फैलाई, साथ ही सभी कर्मचारियों और ग्राहकों के मोबाइल फोन छीन लिए थे।


रिपोर्टर