बीडीओ के पास शिकायत करना युवक को पडा महंगा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 19, 2026
- 4 views
रोहतास। जिले के काराकाट प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय गोडारी में प्रखंड विकास पदाधिकारी की तानाशाही एवं हमलावर रवैया देखने को मिला। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुग्गी बाल निवासी कामेश्वर सिंह के पुत्र विकास कुमार अपनी दादी अशर्फी देवी पति स्व० सीताराम सिंह के बंद पड़े पेंशन को खुलवाने के लिए प्रखंड का चक्कर लगाया जा रहा था। जिसमें समाजिक कोषांग में कार्यरत कर्मचारी द्वारा एक हजार रुपए घुस की मांग की गई। जिसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार से करने गए। जिसपर इनकी अपनी बातों को रख पाता की उससे पहले ही कालर खींचकर युवक की जमकर पिटाई करने के बाद अपने सरकारी कर्मचारियों से मारपीट कराई गई। जिसमें युवक की आंख से खुन गिरने लगा। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार ने मारपीट के बाद युवक पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए स्वयं की आंख घायल होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घायल युवक बीएड की पढ़ाई कर रहा है। जिसके परिजनों ने सभी उच्च अधिकारियों से युवक के साथ हुई अन्याय की जांच आफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे से कराए जाने की मांग प्रार्थना के साथ की गई है। एवं दोषी प्रखंड विकास पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग की गई है।


रिपोर्टर