36 लीटर शराब के साथ वाहन जप्त चालक फरार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 21, 2026
- 2 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):-- दुर्गावती पुलिस के द्वारा संध्या करीब 20:25 ग्राम कस्थरी के पास रामगढ़ की तरफ जाने वाली रोड के चौराहे पर जांच की जा रही थी उसी दौरान से रहारी नहर के ओर जाने वाले पक्की सड़क पर पुलिस द्वारा जांच किए जाने को देखकर शराब लेकर बाइक से आ रहा तस्कर कुछ दूर पहले ही वाहन छोड़कर फरार हो गया।
जब पुलिस के द्वारा वाहन की जांच की गई तो उस पर से कुल 36 लीटर देसी शराब पाई गई। बाइक और शराब के साथ पुलिस ने बाइक और शराब को जप्त कर थाने लाई जहां गाड़ी के नंबर और प्लेट के आधार पर उसकी जांच की जा रही है। शराब लेकर जा रहा है अभियुक्त गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया बताया जाता है।


रिपोर्टर