विधायक जी के दामाद ने कोर्ट में जज को दिखाई धौंस


रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम में विधायक के दामाद ने अदालत में जज पर धौंस जमाई, जुर्माना लगने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। डीएम द्वारा कोर्ट आदेश की अवहेलना पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है। ये वाकया सासाराम के जिला व्यवहार न्यायालय में हुआ है.यहां न्यायालय ने सरकारी कार्य में लापरवाही के साथ साथ अदालत में अमर्यादित व्यवहार के लिए जिलाधिकारी के ऑफिस में तैनात विधि प्रशाखा पदाधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया है. लेकिन उसने जुर्माना भरने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने जिलाधिकारी को कहा कि वे उस पदाधिकारी के वेतन से पैसे काटकर कोर्ट में जमा कराएं लेकिन दामाद जी का रसूख ऐसा है कि कोर्ट के इस आदेश को नहीं माना गया.

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट