भीषण गर्मी एवं लू के मद्देनजर पेयजल आपूर्ति को लेकर डीएम के सख्त तेवर


रोहतास। जिले के करगहर प्रखंड के बभनी गाँव के वार्ड सं-6 में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीण पीने के पानी के लिए दर दर की ठोकरे खाने को है मजबूर। भीषण गर्मी एवं लू (हीट वेव) को देखते हुए रोहतास डीएम उदिता सिंह के सख्त तेवर अपनाने के बावजूद पेयजल आपूर्ति बहाल करने को लेकर गंभीर नहीं है पीएचईडी विभाग। नहीं मिल रहा वार्ड के लोगों को नल-जल योजना का लाभ। जबकि जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने एक महत्वपूर्ण बैठक कर भीषण गर्मी के मद्देनजर पेयजल संकट से निपटने हेतु पीएचईडी को दिया है सख्त निदेश। ग्रामीणों के अनुसार यह गाँव तीन तरफ से पहाड़ से घिरा हुआ है, जिससे वार्ड-6 भी प्रभावित है। ग्रामीणों ने एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि वार्ड-6 में बोरिंग सरकारी जमीन में नहीं कर खेती-योग्य निजी जमीन में पीएचईडी द्वारा कराया गया है, जबकि इस वार्ड में सरकारी-जमीन पर्याप्त है। प्रेस-विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि प्राक्कलन के मुताबिक विभाग को 240 फिट बोरिंग कराना है,जबकि 120 फिट ही बोरिंग कर पाइप-लाइन बिछाने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों ने कार्य-एजेंसी तथा पीएचईडी विभाग के अधिकारियों पर नकेल कसने, प्राक्कलन के अनुसार बोरिंग कराने तथा अविलम्ब पाइप-लाइन बिछाने की माँग जिलाधिकारी से की है, ताकि शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे वार्ड-6 की जनता को पानी मिल सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट