डालमियानगर के पूर्व पार्षद योगेंद्र सिंह ‘टाइगर’ का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर


संवाददाता पारस नाथ दुबे।  


डेहरी ओन सोन रोहतास ।डालमियानगर क्षेत्र के पूर्व पार्षद योगेंद्र सिंह उर्फ टाइगर का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

योगेंद्र सिंह सामाजिक रूप से काफी सक्रिय और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। अपने युवावस्था के दिनों में पटना के एएन कॉलेज में उनका विशेष दबदबा रहा और वे एक उभरते हुए लोकप्रिय चेहरे के रूप में पहचाने जाते थे। क्षेत्र में उनकी अलग पहचान और सम्मान था।

स्थानीय लोगों ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू चन्द्रवंशी, वरिष्ठ अधिवक्ता उमाशंकर पाण्डेय उर्फ मुटुर पाण्डेय, बिंदा चन्द्रवंशी, डॉ. अरविंद, पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव , सम्राट अंबुज सिंह उर्मिला देवी, इंद्र कुमार बाघा, सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं।

सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट