रोड पर बने गड्ढे से आए दिन होती है दुर्घटनाएं
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 06, 2026
- 2 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):-- राष्ट्रीय राजमार्ग 19 से होकर हाटा खरीगांवा को जोड़ने वाले पथ में मरहिया बाजार मोड़ पर बड़े बड़े गढ्ढे होने से आए दिन ई-रिक्शा और बाइक सवार ऑटो अक्सर पलट जाते हैं जिससे उस पर सवार घायल हो जाते हैं। यही नहीं कुशहरिया में बने गोदाम में चावल और गेहूं लेकर जमा करने जाने वाले बड़े-बड़े ट्रक मोड पर फंस जाते हैं
जिससे अक्सर जाम लग जाता है। आए दिन हो रहे एक्सीडेंट के कारण बाजार वासी, दुकानदारो ने समाचार पत्र के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है ताकि इस संवेदनशील रोड का उद्धार हो सके और दुर्घटना से लोग बच सके। देव मुनि सिंह यादव मुन्ना दुबे अलख दुबे मनोज पांडे सहित कई दुकानदारों में बताया कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे हुए मोड है जिससे अचानक गाड़ियों के मुड़ने के कारण गड्ढों पर ध्यान नहीं जाता है और दुर्घटनाएं हो जाती है। इस संबंध में कई बार बरिय पदाधिकारी और राजनेताओं से बात की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिससे दुर्घटना रुख सके।


रिपोर्टर