गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य सेवा, चमंडी में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 10, 2026
- 5 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) गया के बैनर तले “आओ गांव चले” अभियान के तहत चाकंद के चमंडी गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई तथा चिकित्सकों से परामर्श लिया। मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाना एवं लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर आईएमए गया के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह ने कहा कि संस्था लगातार गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। वहीं सेक्रेटरी डॉ. विमलेंदु विमल ने बताया कि “आओ गांव चले” कार्यक्रम के तहत आगे भी विभिन्न गांवों में चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शिविर में प्रेसिडेंट इलेक्ट स्टेट ब्रांच बिहार डॉ. एल.एम. सिंह, गया जी ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. वी.वी. सिंह, उपाध्यक्ष डॉ प्रांशु कुमार,सेक्रेटरी डॉ.विमलेंदु विमल एवं हेल्थ कैंप कोऑर्डिनेटर डॉ. उमेश कुमार वर्मा सहित कई चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान डॉ. रामसेवक प्रसाद सिंह, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. प्रभात कुमार सिन्हा, डॉ. डी.के. सहाय, डॉ. राकेश कुमार चंदेल, डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा, डॉ. बिनय कुमार सिंह, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. अबू नोआमान, डॉ. शाएस्ता इकबाल, डॉ. रिचा कुमारी, डॉ. सतेंद्र कुमार, डॉ. नीरज लाल, डॉ.उमेश कुमार, डॉ. ए.एन. सिंह एवं डॉ. ऋषिकेश समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्था के विनोद कुमार, राहुल रोशन, प्रकाश कुमार गुप्ता ने भी सक्रिय सहयोग किया। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव के लोगों को काफी राहत और लाभ मिल रहा है।


रिपोर्टर