ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर गूंजा देशभक्ति का स्वर, एनसीसी कैडेट्स ने दिखाया जज्बा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 10, 2026
- 3 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- 6 बिहार बटालियन एनसीसी, गयाजी द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ 07 से 10 मई 2026 तक पूरे उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाई जा रही है। गया कॉलेज, गयाजी के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने देशसेवा और राष्ट्र समर्पण का अद्भुत परिचय दिया।
6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में कैडेट्स ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गतिविधियों के माध्यम से वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया। पूरे परिसर में देशभक्ति के नारों और अनुशासित प्रस्तुतियों ने माहौल को गौरवान्वित कर दिया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कैडेट्स को राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने, अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कैडेट्स का उत्साह, ऊर्जा और देशप्रेम देखते ही बन रहा था।


रिपोर्टर