आईएमए गयाजी में नि:शुल्क टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन, बच्चों को पिलाई गई पोलियो खुराक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 12, 2026
- 9 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) गयाजी शाखा परिसर में सोमवार को बच्चों के नि:शुल्क टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से डॉ. विजय जैन एवं डॉ. शिवबचन सिंह ने फीता काटकर तथा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया।इस अवसर पर बताया गया कि नि:शुल्क टीकाकरण केंद्र प्रत्येक सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित किया जाएगा, जिससे गया शहर एवं आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
आईएमए गया के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नि:शुल्क टीकाकरण सेवा शुरू करने की दिशा में लगातार प्रयास किया गया। उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए सिविल सर्जन गया एवं राजीव कुमार अम्बष्ट के प्रति आभार व्यक्त किया।उद्घाटन समारोह में डॉ. एल.एम. सिंह, सचिव डॉ. विमलेंदु विमल, डॉ. रामसेवक प्रसाद सिंह, डॉ. डी.के. सहाय, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. एस.एस. जमा, डॉ. विनय कुमार सिंह सहित सिविल सर्जन कार्यालय के पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद थे।


रिपोर्टर