थाना के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाईक सवार को मारी टक्कर, 4 घायल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 13, 2026
- 3 views
रोहतास।शिवसागर थाना परिसर से महज 200 मीटर की दूरी पर आज बुधवार की सुबह 7 बजे के करीब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाईक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमे 2 बाईक पर सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते हीं शिवसागर थाने की पुलिस मौके पर पहुँच घायलों को बेहतर ईलाज को लेकर सदर अस्पताल सासाराम एम्बुलेंस के मदद से पहुंचाया है। जहाँ मिली जानकारी के अनुसार घायलों मेँ चेनारी के रहने वाले 25 वर्षीय दीपक यादव,35 वर्षीय बजरंगी कुमार, 30 वर्षीय प्रेम शिला देवी और 4 वर्षीय पुत्र उज्ज्वल कुमार भी है। इनसभी का ईलाज अभी सासाराम के ट्रामा सेंटर मेँ चल रहा है।


रिपोर्टर