यात्री सामान चुराने वाले 2 चोर गिरफ्तार


संवाददाता पारस नाथ दुबे। 


डेहरी रोहतास। RPF डेहरी ऑन सोन ने प्लेटफॉर्म-3 के यात्री शेड से 2 चोरों को चोरी के गहनों के साथ रंगे हाथ पकड़ा। 

गिरफ्तार आरोपी 1. चंद्रभान सिंह खरवार, 30 वर्ष 2. बीस कुमार, 25 वर्ष 

पता दोनों ग्राम गजबोर बीघा, थाना बारुण, औरंगाबाद, बिहार के रहने वाले। पिता का नाम किरानी खरवार 

बरामदगी 239.5 ग्राम चांदी + 0.29 मिलीग्राम सोना के जेवर, अनुमानित कीमत 22,000 रुपये 

कबूलनामा दोनों ने माना कि गहने ट्रेन में यात्रियों से चुराए थे

टीम में प्रभारी निरीक्षक रामविलास राम के नेतृत्व में ASI उपेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षी जयशंकर कुमार और विनोद कुमार सिंह ने गश्त के दौरान पकड़ा


सभी कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को GRP थाना डेहरी ऑन सोन को सौंप दिया गया। 


RPF लगातार स्टेशनों पर चेकिंग बढ़ा रही है ताकि यात्री सामान चोरी की घटनाएं रोकी जा सकें। सफर के दौरान सामान पर नजर रखें और संदिग्ध लगे तो RPF हेल्पलाइन 139 पर तुरंत सूचना दें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट