आंधी-पानी से रामपुर में 48 घंटा से ठप है बिजली आपूर्ति
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 15, 2026
- 22 views
रामपुर संवादाता सूचित पांडेय कि रिपोर्ट
रामपुर/कैमूर:-- बुधवार की शाम आई तेज आंधी से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। करीब आधे घंटे तक 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर पेड़ जड़ से उखड़ गए। कुछ पेड़ विद्युत पोल और तारों पर गिरे, जिससे कई पोल टूट गए और बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। पेड़ों की टहनियां गिरने से भी तारों को नुकसान पहुंचा है। तेज आंधी का असर रामपुर प्रखंड के खरेंदा बेलांव सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिला। अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है 48 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक बिजली नहीं आने के वजह से लाखों घर में रोशनी नहीं है कई घरों में पानी का किल्लत है|


रिपोर्टर