प्रचंड गर्मी में सीआरपीएफ की पहल, राहगीरों के लिए लगाई गई शीतल जल सेवा

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी-- भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए 47 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय द्वारा राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। कमांडेंट अवधेश कुमार के दिशा-निर्देश पर मुख्यालय परिसर के समीप वाटर मशीन लगाई गई है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी राहत मिल रही है।

शीतल जल सेवा का लाभ लेने के लिए दिनभर लोगों की भीड़ लगी रहती है। खासकर कमांडेंट आवास के समीप लगे वाटर मशीन पर राहगीरों, मजदूरों एवं स्थानीय लोगों की काफी भीड़ पानी पीने के लिए जुट रही है। लोग ठंडा पानी पीने के साथ-साथ अपने साथ बोतलों में भी पानी भरकर ले जाते देखे जा रहे हैं।

राहगीरों ने कहा कि प्रचंड गर्मी में प्यासे लोगों के लिए पानी की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है। लोगों ने सीआरपीएफ की इस मानवीय पहल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि इससे राहगीरों को बड़ी राहत मिल रही है और समाज में सकारात्मक संदेश भी जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट