अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 17, 2026
- 41 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- शहर में वट सावित्री पूजा को लेकर सुहागिन महिलाओं में खास उत्साह देखा गया। महिलाएं सोलह श्रृंगार कर सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर स्थित वट वृक्ष की पूजा-अर्चना में जुटी रहीं। महिलाओं ने विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा और अपने पति की लंबी आयु एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालु रेखा देवी शोभा देवी ने बताया कि वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि माता सावित्री ने अपने तप, प्रेम और दृढ़ संकल्प से अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लाए थे। उसी परंपरा को निभाते हुए महिलाएं यह व्रत रखती हैं और वट वृक्ष की पूजा करती हैं।
पूजा स्थलों पर महिलाओं द्वारा भक्ति गीत एवं कथा श्रवण का भी आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों एवं वट वृक्ष स्थलों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।


रिपोर्टर