रामगढ़ चार सिर कटी हत्याकांड का खुलासा- पति पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर शवों के अनेकों टुकड़े कर नदी किनारे फेंकने के मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT जांच में खुला राज, हत्या में प्रयुक्त हथियार, स्कूटी और दो कटे सिर बरामद

भाईयो द्वारा ही भाई व भाई के समस्त परिवार की, कि गई हत्या 

ब्यूरो चीफ संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर-- जिले के चर्चित रामगढ़ हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कैमूर (भभुआंं) द्वारा जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के अनुसार, मोहनियां-रामगढ़ मार्ग स्थित दुर्गावती नदी पुल के नीचे व रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अभैदे नहर में मिले मानव अंगों और सिर कटी लाशों के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने भाई,भाई की पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर फेंकने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, 10 मई 2026 को दुर्गावती नदी के पास कटे मानव अंग मिलने की सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान नदी किनारे अलग-अलग स्थानों से चार टुकड़ों में शव और बाद में अन्य मानव अंग बरामद हुए थे।

अनुसंधान के दौरान पुलिस को संदेह हुआ कि शव स्थानीय लोगों के हो सकते हैं। इसके बाद आसपास के गांवों और विद्यालयों में जाकर गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाई गई। इसी क्रम में अमांव-डरवन-रामगढ़ मार्ग स्थित एक परिवार संदिग्ध पाया गया, जिनके घर के सदस्य कई दिनों से गायब थे। पुलिस ने तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर विकास गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी विकास गुप्ता ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसने अपने मित्र दीपक कुमार राजपूत, छोटे भाई राहुल उर्फ गौतम तथा अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने भाई कृष्ण मुरारी गुप्ता भाई की पत्नी दूर्गेश कुमारी और दो बच्चों की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के टुकड़े किए गए और पहचान छिपाने के उद्देश्य से उन्हें अलग-अलग स्थानों पर स्कूटी से ले जाकर फेंक दिया गया।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो कटे सिर, हत्या में प्रयुक्त चाकू, लोहे का फाइटर,देशी कट्टा, तीन कारतूस तथा घटना में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। घटनास्थल से खून के निशान भी मिले हैं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास गुप्ता, पिता करमपाल गुप्ता, निवासी उरहक, थाना रामगढ़, जिला कैमूर के रूप में हुई है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। चार दिनों तक मिले सिर कटी लाशों और मानव अंगों ने लोगों को दहशत में डाल दिया था। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट