मोहनियां थाना क्षेत्र में दो घरों में चोरी, नगदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 18, 2026
- 209 views
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर--- जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
पहली घटना अमरपुरा गांव के सिवान स्थित एक निर्मित मकान में हुई। जानकारी के अनुसार कश्मीरा देवी (पति– नारद राम) के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि दो तारीख को उनके बेटे की शादी थी, जिसके कारण घर में जेवरात और नगदी रखी हुई थी। चोरों ने मौके का फायदा उठाकर करीब आठ थान जेवरात और लगभग 40 हजार रुपये नगद चोरी कर लिया।
वहीं दूसरी घटना उगहनिडीह गांव में सामने आई है। यहां कुमार पटेल (पति– प्रभात कुमार पटेल, पिता– केदार प्रसाद) के घर में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने घर से तीन जोड़ी कान की बालियां, चांदी की पायल, चांदी का सिक्का, हनुमान जी का लॉकेट और दो अन्य लॉकेट सहित करीब 40 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में हीरोइन और गांजा का सेवन करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों का कहना है कि अगर मोहनिया पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त करती, तो शायद इस तरह की चोरी की वारदात नहीं होती।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।


रिपोर्टर