एनएच 19 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर:-- दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 19 पर महाराणा प्रताप होटल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई।


सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया। मृतका की पहचान मीरा देवी, 48 वर्ष, पति ओम प्रकाश, निवासी आलमपुर, मुगलसराय, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।


मृतका के भतीजा ने बताया कि मीरा देवी उत्तर प्रदेश से बिहार रिश्तेदारी में जा रही थीं। इसी दौरान अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हुई है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट