रेलवे ट्रैक के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

रोहतास।सासाराम जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक किनारे सोमवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर जीआरपी और सासाराम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।  

सुबह टहलने निकले लोगों ने ट्रैक के किनारे झाड़ियों में युवती का शव देखा। उम्र करीब 22-25 साल बताई जा रही है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से मिलान कर रही है। शव की स्थिति और घटनास्थल को देखकर पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी।  

जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर इस युवती के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत सासाराम जीआरपी या नगर थाना से संपर्क करें। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट